छत्तीसगढ़

रायपुर में आप कार्यकर्ता का हंगामा, बृजमोहन अग्रवाल के नेमप्लेट पर पोती स्याही

Nil dhankar
29 Sept 2021 3:03 PM IST
रायपुर में आप कार्यकर्ता का हंगामा, बृजमोहन अग्रवाल के नेमप्लेट पर पोती स्याही
x

रायपुर। बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल के सरकारी बंगले पर लगी नेमप्लेट पर स्याही पोतने के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश सचिव ने जमकर नारेबाजी की. किसान आंदोलन को नक्सलियों का आंदोलन कहे जाने से नाराज 'आप' प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल को पास खड़े पुलिस वाले रोकने में नाकाम रहे. इस दौरान आप कार्यकर्ताओं भी मौजूद थे.

दरअसल, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किसान संगठनों के भारत बंद को लेकर कहा था कि जिस आंदोलन को नक्सली समर्थन देते हों, उसमें क्या होता है, समझा जा सकता है. ये आंदोलन सिर्फ कुछ लोगों की जिद का नतीजा है. पूरे देश में कहीं किसान आंदोलन का असर नहीं है. असल किसानों को इस आंदोलन से कोई लेना-देना ही नहीं है. ये सिर्फ कुछ हिस्सों में ही हो रहा है.

Next Story