छत्तीसगढ़

RSS नेता का बड़ा बयान, 15 साल में सब लूटकर खा गए

Nilmani Pal
28 April 2023 5:01 PM IST
RSS नेता का बड़ा बयान, 15 साल में सब लूटकर खा गए
x
छग से बड़ी खबर

रायपुर। रायपुर के राम मंदिर में रहकर धर्म जागरण अभियान चलाने वाले और संघ से जुड़े सीनियर लीडर राजेंद्र प्रसाद ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम लिए बगैर उनके 15 साल के शासनकाल पर जमकर सवाल उठाया है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर आप सुन सकते हैं कि, कैसे वह फटकार लगा रहे हैं।

राजेंद्र प्रसाद वीडियो में कहते दिख रहे हैं, एक मुख्यमंत्री से भेंट हो रही थी। हमने कहा- 15 साल शासन किए, केंद्रीय रिजर्व पुलिस थी, सेना थी, नॉन अकाउंट मनी आता था। सब लूटकर खा गए। नक्सलवाद नहीं समाप्त कर सके और अब भी सिर हिला रहे हो कि मुझे मुख्यमंत्री बनना चाहिए। अब मुख्यमंत्री नहीं बनोगे, चिंता मत करो, वो जमाना खत्म हो गया।

राजेंद्र प्रसाद संघ से ही जुड़ी एक संस्था धर्म जागरण के अखिल भारतीय सह प्रमुख हैं। राजेंद्र प्रसाद रायपुर के राम मंदिर परिसर में रहते हैं। यहां बच्चों के लिए आश्रम का संचालन राम प्रसाद ही करते हैं। प्रदेश में हिंदू धर्म के प्रचारक भी हैं। उन्होंने ये बातें राम मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही है। ये सभा लोगों के बीच धर्म के प्रचार पर आधारित थी।


Next Story