छत्तीसगढ़

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे कौशल्या मंदिर दर्शन करने

Nilmani Pal
13 Sept 2022 2:48 PM IST
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे कौशल्या मंदिर दर्शन करने
x

रायपुर। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आज कौशल्या मंदिर के दर्शन किए. दरअसल कल कांग्रेस पार्टी के द्वारा मोहन भागवत को निमंत्रण दिया गया था।

आपको बताना चाहेंगे कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित और समृद्ध करने की दिशा में सतत कियाशील है। सदियों से उपेक्षित राम वन गमन पथ में आने वाले छत्तीसगढ़ के सभी स्थानों की पहचान करके उनके जीर्णोद्वार प्रतिष्ठापन और उन्हें जन आस्था के केंद्रों के रूप में विकसित करने का भगीरथी प्रयास राज्य सरकार द्वारा किया गया है।

भगवान राम हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। माता कौशल्या छत्तीसगढ़ महतारी की दुलारी बेटी है। भगवान राम को हम माचा राम मानते और भांजे को राम सदृश सम्मान देना हमारी संस्कृति में रचा बसा है हमारे राम जन जन के राम है, चितों के पीड़ितों के कमजोर वर्ग के शक्तिस्रोत राम है और राम जी के प्रति आदरांजली अर्पित करने के लिये चंदखुरी सबसे उत्तम स्थान हो सकता है जहाँ माता कौशल्या का प्राचीन मंदिर है, वहीं वैद्यराज सुषेण के भी इसी क्षेत्र के होने की मान्यता सदियों पुरानी है।

Next Story