छत्तीसगढ़

दबेना एनीकट निर्माण कार्य के लिए 5.30 करोड़ रूपए स्वीकृत

Janta Se Rishta Admin
23 Jan 2023 7:34 AM GMT
दबेना एनीकट निर्माण कार्य के लिए 5.30 करोड़ रूपए स्वीकृत
x

रायपुर। जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बिलासपुर जिले के विकासखण्ड-तखतपुर अंतर्गत दबेना एनीकट का निर्माण कार्य के लिए 5 करोड़ 30 लाख 91 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। कार्य पूर्ण होने पर 165 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रस्तावित है।

वही जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखण्ड-भाटापारा की सोंढूर परियोजना अंतर्गत भाटापारा शाखा नहर के दांयी अंतिम छोर वितरक नहर का रिमाडलिंग एवं सी.सी. लाईनिंग कार्य के लिए 15 करोड़ 89 लाख 73 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। योजना का कार्य पूर्ण हो जाने पर क्षेत्र में 1803 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जायेगी।

साथ ही जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रायगढ़ जिले के माण्ड नदी पर काजवे टाईप चपले एनीकट निर्माण कार्य हेतु 24 करोड़ 1 लाख 36 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। योजना का कार्य पूर्ण हो जाने पर क्षेत्रीय किसानों को करीब 300 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगा।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta