छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली से जान गंवाने वाले 8 लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए स्वीकृत

Nil dhankar
23 Sept 2024 5:11 PM IST
आकाशीय बिजली से जान गंवाने वाले 8 लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए स्वीकृत
x

राजनांदगांव rajnandgaon news। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में मृतकों और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन अधिकारियों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने साथ-साथ घायलों के उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। Chief Minister Vishnudev Sai

गौरलतब है कि राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। आकाशीय बिजली गिरने से 5 बच्चे तथा 3 लोगों की मृत्यु हो गई है। इस घटना में एक घायल व्यक्ति का ईलाज अस्पताल में किया जा रहा है, वह खतरे से बाहर है।


Next Story