छत्तीसगढ़

2 विकास कार्यों के लिए महासमुंद को 35 करोड़ 51 लाख रुपए स्वीकृत

Nilmani Pal
16 March 2024 6:26 AM GMT
2 विकास कार्यों के लिए महासमुंद को 35 करोड़ 51 लाख रुपए स्वीकृत
x

महासमुंद। जिले में पुल पुलिया निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण के दो विकास कार्यों के लिए राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा कुल 35 करोड़ 51 लाख 7 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जारी प्रशासकीय स्वीकृति आदेश के तहत राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में महासमुंद जिला अंतर्गत महासमुंद, तुमगांव, अछोला मार्ग लंबाई 9.65 किलोमीटर के सड़क चौड़ीकरण निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए 27 करोड़ 18 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत किया गया है। इसी तरह भगत सरायपाली से रायगढ़ सीमा मार्ग तक कुल 5.50 किलोमीटर पुल पुलिया निर्माण सहित निर्माण के लिए 8 करोड़ 32 लाख 77 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए सोमवार 25 मार्च 2024 को "होली" (जिस दिन रंग खेला जायेगा) के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने सोमवार 25 मार्च 2024 "होली" के लिए घोषित शुष्क दिवस पर महासमुन्द जिले की समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल.-3 सपना बार एण्ड रेस्टोरेंट, महासमुन्द तथा देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार, महासमुन्द को बंद रखने हेतु आदेशित किया है। उक्त दिवस में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

Next Story