छत्तीसगढ़
बीजेपी-कांग्रेस में बैठकों का दौर शुरु, अरुण साव आज कोरबा में लेंगे बैठक
Nil dhankar
5 Nov 2022 11:10 AM IST

x
रायपुर। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा-कांग्रेस की बैठकों का दौर शुरु हो चुका है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज से मैराथन बैठक लेंगे. वे चार दिन तक अलग-अलग जिलों में बैठकें लेंगे. साथ ही कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे.
आज कोरबा में अरुण साव की मौजूदगी में जिला कार्यसमिति और समन्वय समिति की बैठक होगी. कार्यकर्ताओं से भी चर्चा करेंगे. कोरबा के बाद 6 नवंबर को अंबिकापुर, 7 नवंबर को बलरामपुर और 8 नवंबर को कवर्धा में बैठक होगी.
अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आयोजित, पेड्रारोड रेलवे-स्टेशन कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड
— Arun Sao (@ArunSao3) November 4, 2022
(1/2) pic.twitter.com/ITL1s0n04g
Next Story





