छत्तीसगढ़

खरोरा में मिली सड़ी-गली लाश, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम

Nilmani Pal
7 Feb 2022 5:59 PM IST
खरोरा में मिली सड़ी-गली लाश, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम
x
रायपुर से बड़ी खबर

खरोरा। राजधानी रायपुर के समीप खरोरा के गांव बेल्दार सिवनी में एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली है। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर खरोरा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। जांच के लिये फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पंहुची है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले एक चरवाहे ने ये लाश देखी थी। फिर चरवाहे ने गांव के सरपंच को जानकारी दी।

तब सूचना पुलिस के पास पहुंची। फिलहाल लाश किसकी है इस बात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस फारेंसिक डिपार्टमेंट की मदद से क्लू जुटाने में जुटी है।


Next Story