छत्तीसगढ़

रोमांस से बिगड़ा बेलैंस, तीसरे माले से गिरे युवक-युवती

Shantanu Roy
25 April 2026 12:01 AM IST
रोमांस से बिगड़ा बेलैंस, तीसरे माले से गिरे युवक-युवती
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात छत से गिरने की दर्दनाक घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड गंभीर रूप से घायल हो गई। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन युवती के बयान के बाद इसे हादसा माना जा रहा है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अभिलाषा परिसर की है। जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल की रात चिरंजीव पांडे (23) और गरिमा सिंह (23) तीन मंजिला इमारत के ब्लॉक नंबर 34 की छत पर मौजूद थे। दोनों के बीच पिछले लगभग 3 वर्षों से प्रेम संबंध था। उस रात दोनों ने शराब पी थी और छत की रेलिंग के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक चिरंजीव का संतुलन बिगड़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों रात करीब 3 बजे नीचे गिर गए। गिरने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े रहे। चिरंजीव दर्द से कराहते हुए कुछ देर तक आवाज लगाता रहा, लेकिन देर रात होने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं मिली। सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने उन्हें देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने चिरंजीव पांडे को मृत घोषित कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गरिमा सिंह की कमर और रीढ़ की हड्डी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

चिरंजीव चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था और जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम भी करता था। वहीं गरिमा शादी डॉट कॉम में कार्यरत थी। दोनों एक-दूसरे के करीबी थे और अक्सर मिलते थे। पहले पुलिस इस मामले को आत्महत्या मान रही थी, लेकिन अस्पताल में होश आने के बाद गरिमा ने बयान दिया कि चिरंजीव शराब के नशे में रेलिंग पर बैठा था और अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। उसे बचाने की कोशिश में दोनों नीचे गिर गए। SSP रजनेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हादसा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।
Tagsबिलासपुरछत से गिरनाप्रेमी की मौतगर्लफ्रेंड घायलअभिलाषा परिसरसिरगिट्टी थानाशराब हादसारीढ़ की हड्डीतीन साल का रिश्तापुलिस जांचBilaspurfalling from the rooflover diedgirlfriend injuredAbhilasha ComplexSirgitti Police Stationliquor accidentspinal cordthree year relationshippolice investigationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story