
रायपुर। शंखनाद के बाद रायपुर मैदान में उतरे रोहित-कोहली का वीडियो सामने आया है, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे आज रायपुर में खेला जाएगा। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में टॉस दोपहर 1 बजे होगा, मुकाबला 1.30 बजे से शुरू होगा। इसके लिए क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। रायपुर में अब तक टीम इंडिया ने कोई वनडे मुकाबला नहीं गंवाया है।
रायपुर के मैदान ओस बड़ा फैक्टर है। ऐसे में डे-नाइट इस वनडे मैच में टॉस की इंपॉर्टेंट बढ़ जाती है। दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनना चाहेंगी है। वीर नारायण सिंह स्टेडियम की पिच बैटिंग पिच मानी जाती है। ऐसे में आज हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
मैच के पहले तक टीम इंडिया में किसी बदलाव के संकेत नहीं मिले हैं। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की टीम में एक बदलाव कंफर्म है। दक्षिण अफ्रीका टीम के रेगुलर कैप्टन तेम्बा बावुमा टीम में वापसी करेंगे। दरअसल, बावुमा तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती मुकाबले में एकादश का हिस्सा नहीं थे। लेकिन वह बुधवार को खेले जाने वाले दूसरे वनडे में वापसी के लिए तैयार हैं। पहले वन डे मैच में उनकी जगह SA के रेगुलर टी-20 कैप्टन एडन मार्क्रम ने कप्तानी की थी, जिसमें SA को भारत से हार मिली थी।





