टिकट कलेक्टर की पत्नी के साथ लूट, गले से सोने की चेन लूटकर भागे आरोपी

बिलासपुर। बेटे की बरात रेलवे स्टेशन में विदा करने के बाद लौट रही महिला के गले से स्कूटी सवार ने सोने की चेन लूट ली। महिला और उसके रिश्तेदारों ने शोर मचाकर उसे पकड़ने का प्रयास भी किया। इस बीच युवक तेजी से स्कूटी चलाते हुए गायब हो गया। घटना की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर लुटेरों की तलाश कर रही है।
हेमूनगर में रहने वाले संजय राय रेलवे में सीनियर टीसी हैं। उनके बेटे की बरात पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुई। उनकी पत्नी सीमा राया(45) व अन्य रिश्तेदार सुबह आठ बजे रेलवे स्टेशन में बरात विदा कर लौट रहे थे। हेमूनगर बाल उान के पास स्कूटी सवार युवक ने सीमा राय के गले से सोने की चेन खींच लिया। रिश्तेदारों के साथ लौट रही महिला अचानक हुई इस घटना को समझ पाती इससे पहले ही युवक दूर जा चुका था। महिला और उनके रिश्तेदारों ने शोर मचाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस बीच युवक फरार हो चुका था। महिला ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर लुटेरे युवक की तलाश कर रही है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। इसके बाद घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज लिए गए हैं। मामले में पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। इसमें लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की एक टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।





