छत्तीसगढ़

सुनसान रोड में मिठाई व्यवसायी के साथ लूट, 2 आरोपी गिरफ्तार

Nil dhankar
12 Sept 2022 8:58 AM IST
सुनसान रोड में मिठाई व्यवसायी के साथ लूट, 2 आरोपी गिरफ्तार
x

बलौदाबाजार-भाटापारा। पुलिस ने सुनसान रास्ते मे आने जाने वाले लोगो से लूटमार करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. दरअसल मिठाई व्यवसायी ने कुछ दिन पहले लूट की शिकायत की थी. जिस पर पुलिस की टीम एक्टिव हो गई. और आरोपियों को पकड़ने मुखबिर एक्टिव किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम तापेश घृतलहरे पिता धरमदास घृतलहरे और ओमकुमार बंजारे पिता संत बंजारे बताया।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं पैदल पेट्रोलिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अड्डेबाजों की चेकिंग की जा रही है।

आरोपियों के नाम

01 तापेश घृतलहरे पिता धरमदास घृतलहरे उम्र 20 वर्ष

02 ओमकुमार बंजारे पिता संत बंजारे उम्र 19 वर्ष

दोनों निवासी संतरवि दास वार्ड भाटापारा

Next Story