छत्तीसगढ़

वृद्धा के साथ लूटपाट, सोने की चेन लूटकर भागे बदमाश

Nilmani Pal
22 April 2022 4:53 AM GMT
वृद्धा के साथ लूटपाट, सोने की चेन लूटकर भागे बदमाश
x
छग

बिलासपुर। पूजा के लिए फूल तोड़ने निकली वृद्धा को बाइक सवार ने धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उनके गले से दो तोले की सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। इसके बाद उनके बेटे ने लूट की शिकायत सरकंडा थाने में की। पुलिस जुर्म दर्ज कर लुटेरों की तलाश कर रही है।

सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर नगर में रहने वाली सुशीला शर्मा(70) गृहणी हैं। कल सुबह छह बजे वे पूजा के लिए फूल तोड़ने के लिए निकली थीं। वे घर के बाहर फूल तोड़ रही थीं। इसी बीच वहां पर बाइक सवार युवक आया। उसने वृद्धा को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उनके गले से दो तोले सोने की चेन लूटकर भाग निकला। महिला ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

इस पर पड़ोसियों ने उनके बेटे को इसकी जानकारी दी। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले में पीड़ित के बेटे ने सरकंडा थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी का फुटेज लिया है। साथ ही मोहल्ले के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई है। देर शाम तक मामले में पुलिस को लुटेरों का सुराग नहीं मिला है।

Next Story