छत्तीसगढ़

VIDEO: रायपुर में बाइक सवार से लूट...चाकू की नोक पर बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Admin2
3 Nov 2020 2:11 PM IST
VIDEO: रायपुर में बाइक सवार से लूट...चाकू की नोक पर बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
x

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में अपराधियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है जिसके चलते पुलिस भी कार्रवाई करने में तेज़ी बढ़ाती जा रही है। ऐसी ही एक वारदात कबीरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत की है जहां एक युवक से रातोरात लुटेरो ने चाकू की नोक पर 4 हज़ार रुपए लूट लिए। मामले में पुलिस जांच कर रही है। ये मामला कबीरनगर थाना के बीएसयूपी कालोनी का है जहां पीड़ित प्रमोद लोधी 28 वर्ष कुदर गड़ी से मोटरसाइकिल में अपने मम्मी के घर जा रहा था। जिसको रास्ते में 4 लुटेरों ने चाकू दिखाकर युवक से 4 हज़ार लूट लिए। बीएसयूपी कालोनी में अंधेरे का फायदा उठाकर लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।



Next Story