छत्तीसगढ़

JCB की लूट, चालक और हेल्पर का अपहरण कर वारदात को अंजाम देने वाले गिरफ्तार

Nil dhankar
3 Jun 2023 9:41 AM IST
JCB की लूट, चालक और हेल्पर का अपहरण कर वारदात को अंजाम देने वाले गिरफ्तार
x
छग का मामला

बलौदाबाजार। JCB की लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक JCB चालक और हेल्पर का अपहरण कर चार बदमाशों ने JCB लूट की वारदात को अंजाम दिए थे. आरोपियों द्वारा गाड़ी पलटना बताकर लूटने की योजना बनाई गई थी. पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए JCB वाहन एवं घटना में प्रयुक्त इको कार को बरामद किया है.

बता दें कि एसपी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियो को सख्त निर्देश दिए है कि शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करे. साथ ही अवैध कारोबार पर लगाम लगाए। एसपी के निर्देश का पालन करते पुलिस एक्शन मोड में काम कर रही है.

Next Story