भारत

गुटखा-सिगरेट की लूट, मकान में घुसते ही दबोचे गए बदमाश

Nilmani Pal
26 July 2024 7:36 AM GMT
गुटखा-सिगरेट की लूट, मकान में घुसते ही दबोचे गए बदमाश
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी UP News । आगरा के रोशन मोहल्ला (कोतवाली) में दो युवकों ने चाकू दिखाकर तीन लोगों से लूटपाट की। उनकी जेब में रखा गुटखा, सिगरेट और रुपये लूट लिए। शोर शराबा होने पर भीड़ ने घेराबंदी करके दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के सुपुर्द किया। दोनों आरोपित मंटोला क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

घटना 23 जुलाई की रात को हुई। रोशन मोहल्ले में श्यामबाबू यादव, सुरेंद्र कुमार गोयल और दिलीप सड़क पर एक जगह खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक वहां आए। उन्हें चाकू दिखाकर डराया। उनकी जेब की तलाशी ली। जो मिला लूट लिया। जेब में गुटखा, सिगरेट और कुछ कैश था। पीड़ितों ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई। भीड़ का हल्ला सुनकर डरकर आरोपित भागने लगे। आरोपित एक मकान में घुस गए। भीड़ ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को अपने कब्जे में लिया। तहरीर पर उनके खिलाफ मुकदमा लिखा। आरोपियों ने अपने नाम सुमित और मुकेश बताए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी मामूली चोर हैं। इसी तरह चाकू से राह चलते मिले लोगों को डराकर छोटी-मोटी रकम वसूल लेते हैं। पहले भी कई बार छोटी लूट की घटना की जानकारी मिला है। हालांकि ये उनमें शामिल थे या नहीं इसका नहीं पता चल पाया है। पुलिस का कहना है कि दोनों को हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा लिखा गया है और दोनों को सजा दी जाएगी।


Next Story