छत्तीसगढ़

यात्री प्रतिक्षालय के पास लूट का खुलासा, नाबालिग सहित 2 लूटेरे गिरफ्तार

Shantanu Roy
7 Jun 2026 11:03 PM IST
यात्री प्रतिक्षालय के पास लूट का खुलासा, नाबालिग सहित 2 लूटेरे गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में यात्री प्रतिक्षालय के पास हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी और एक विधि के साथ संघर्षरत बालक सहित कुल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है, जिसकी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई गई है। घटना 2 मई 2026 की रात की है, जब प्रार्थी आकाश कुमार तिवारी अपने मित्र के घर राजिम से रायपुर लौट रहा था। रात करीब 12:30 बजे वह अभनपुर क्षेत्र के ग्राम केंद्री स्थित बस स्टॉप यात्री प्रतिक्षालय के पास रुका था। इसी दौरान वह लघुशंका करने के बाद प्रतिक्षालय में बैठकर पानी पी रहा था।
इसी बीच एक सफेद-काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले प्रार्थी से माचिस मांगी और फिर बातचीत के दौरान उससे गांजा होने की बात पूछने लगे। जब प्रार्थी ने मना किया तो दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती शुरू कर दी।
आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने प्रार्थी को पकड़कर खींचते हुए यात्री प्रतिक्षालय के पीछे खेत में ले जाकर धमकी दी और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने उसके हाथ से सोने की दो अंगूठियां और गले से सोने की चैन लूट ली और मौके से फरार हो गए।
घटना की रिपोर्ट पर थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 147/26 धारा 309(4), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस अधीक्षक (रायपुर ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।
लगातार जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इस घटना में धर्मेंद्र टंडन उर्फ लल्ला उर्फ हटेला (निवासी राखी, रायपुर) शामिल हो सकता है। इस पर पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने एक साथी, जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है, के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी नाबालिग को भी पकड़ लिया। दोनों की निशानदेही पर लूट में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र टंडन का आपराधिक रिकॉर्ड भी काफी पुराना है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी
के खिलाफ
थाना तेलीबांधा में भी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है, जबकि थाना राखी में वर्ष 2018 के एक मामले में वह फरार चल रहा था और उस पर स्थायी वारंट जारी है। पुलिस अब इन मामलों में भी आगे की कार्रवाई कर रही है।
फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं नाबालिग को किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय ऐसे अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में यात्री प्रतिक्षालय के पास हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी और एक विधि के साथ संघर्षरत बालक सहित कुल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है, जिसकी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई गई है।
घटना 2 मई 2026 की रात की है, जब प्रार्थी आकाश कुमार तिवारी अपने मित्र के घर राजिम से रायपुर लौट रहा था। रात करीब 12:30 बजे वह अभनपुर क्षेत्र के ग्राम केंद्री स्थित बस स्टॉप यात्री प्रतिक्षालय के पास रुका था। इसी दौरान वह लघुशंका करने के बाद प्रतिक्षालय में बैठकर पानी पी रहा था। इसी बीच एक सफेद-काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले प्रार्थी से माचिस मांगी और फिर बातचीत के दौरान उससे गांजा होने की बात पूछने लगे। जब प्रार्थी ने मना किया तो दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती शुरू कर दी।
आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने प्रार्थी को पकड़कर खींचते हुए यात्री प्रतिक्षालय के पीछे खेत में ले जाकर धमकी दी और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने उसके हाथ से सोने की दो अंगूठियां और गले से सोने की चैन लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 147/26 धारा 309(4), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस अधीक्षक (रायपुर ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। लगातार जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इस घटना में धर्मेंद्र टंडन उर्फ लल्ला उर्फ हटेला (निवासी राखी, रायपुर) शामिल हो सकता है। इस पर पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने एक साथी, जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है, के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी नाबालिग को भी पकड़ लिया। दोनों की निशानदेही पर लूट में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र टंडन का आपराधिक रिकॉर्ड भी काफी पुराना है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना तेलीबांधा में भी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है, जबकि थाना राखी में वर्ष 2018 के एक मामले में वह फरार चल रहा था और उस पर स्थायी वारंट जारी है। पुलिस अब इन मामलों में भी आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं नाबालिग को किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय ऐसे अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Next Story