छत्तीसगढ़

लूट की वारदात, जशपुर जिले में नाकेबंदी

Nilmani Pal
22 Sept 2024 12:27 PM IST
लूट की वारदात, जशपुर जिले में नाकेबंदी
x

जशपुर jashpur news। जिले में एक किराना व्यवसायी से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। व्यवसायी दुकान बंद कर रहा था, तभी बाइक सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। मामला लोदाम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोरतेगा की तेतर टोली का है। robbery of businessman

मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने दुकान संचालक को दबोचकर पूरे गल्ले की रकम लूट ली। इसके बाद तेजी से फरार हो गए। रकम 30-40 हजार रुपए बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी की। बदमाशों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने लूट की घटना की गंभीरता को देखते हुए CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस के अनुसार, घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ने के लिए सभी संभावित स्थानों पर छापेमारी की जाएगी।


Next Story