छत्तीसगढ़

रायपुर में लूट, बदमाशों ने एसबीआई सेवा केंद्र को बनाया निशाना

Nil dhankar
24 Aug 2022 12:13 PM IST
रायपुर में लूट, बदमाशों ने एसबीआई सेवा केंद्र को बनाया निशाना
x

रायपुर। रायपुर के फाफाडीह चौक पर स्थित एसबीआई सेवा केंद्र में लूट की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लुटेरे ग्राहक बनकर सेवा केंद्र आये थे। लूट के दौरान लुटेरों ने सेवा केंद्र संचालक पर हथौड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में केंद्र संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लुटेरे सेवा केंद्र में रखे नगदी लेकर फरार हो गए। लूट की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने लूट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला गंज थाना इलाके का है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story