छत्तीसगढ़

ससुराल जाने निकली महिला से लूटपाट, सोने की मंगलसूत्र ले उड़े स्कूटी सवार बदमाश

Nil dhankar
12 Sept 2021 5:30 PM IST
ससुराल जाने निकली महिला से लूटपाट, सोने की मंगलसूत्र ले उड़े स्कूटी सवार बदमाश
x

demo pic 

छत्तीसगढ़

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के प्रताप चौक के पास रविवार की सुबह-सुबह महिला लूट का शिकार हो गई। पैदल अपने मायके जाने निकली महिला के गले से स्कूटी सवार दो युवकों ने सोने की मंगलसूत्र लूट लिया और फरार हो गए। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शशी जायसवाल कृष्ण कुमार जायसवाल सरकंडा स्थित नूतन चौक इंदिरा विहार गेट के पास किराए के मकान में रहती हैं। वह बर्तन, झाड़ू-पोंछा का करती हैं। वह तीज पर्व मनाने के लिए बीते 9 सितंबर को खपरगंज के मरवाड़ी लाइन स्थित अपने मायके गई थीं।

इस बीच तीज पर्व मनाने के बाद वह रविावर की सुबह अपने मायके से ससुराल (घर) जाने के लिए निकलीं थीं। घटना सुबह करीब 5.45 बजे की है। शशी अभी प्रताप चौक स्थित अरपा पुल के पास पहुंची थी। उसी समय पीछे से स्कूटी सवार दो युवक आए। युवकों ने अचानक उनके गले में झपट्टा मारा और गले में पहने सोने की मंगल गेंहू दाना को लूटकर भाग निकले। लुटेरों की हरकतों को देखकर महिला कुछ समझ नहीं पाई। इस बीच उनके गले में मंगलसूत्र टूट कर फंस गया और आधा गेंहू दाना बच गया। इस दौरान महिला स्कूटी सवार युवकों को पकड़ने के लिए चिल्लाने लगी। लेकिन, तब तक लुटेरे चंपत हो गए थे। बाद में महिला ने इस घटना की सूचना सिविल लाइन थाने में दी। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 379, 34 के तहत चोरी का अपराध दर्ज कर लिया है।

Next Story