छत्तीसगढ़

नक्सली की वेशभूषा में लूट, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

jantaserishta.com
17 July 2025 2:18 PM IST
नक्सली की वेशभूषा में लूट, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
x
छत्तीसगढ़.
बलरामपुर: नक्सली की वेशभूषा में लूट की घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपी आगय साय को पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले से गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से भरमार बंदूक बरामद किया गया है. आरोपी ने 13 जनवरी 2022 को मानपुर में वारदात को अंजाम दिया था. अन्य जिले में भी आरोपी के विरुद्ध गंभीर मामला दर्ज है. लूट के मामले में सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
एसपी वैभव बैंकर ने बताया, आरोपियों ने सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी की लूट की थी. चलगली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था. इस मामले में पहले ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. वहीं फरार आरोपी आगय साय को बिहार से गिरफ्तार किया गया है.
एसपी ने बताया आगय साय लूट की वारदात के बाद से आरोपी नाम और पहचान छुपाकर छुप-छुप कर रह रहा था. आरोपी के खिलाफ जिले के कुसमी, रामचंद्रपुर रघुनाथनगर सहित सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर में मामला पंजीबद्ध है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story