छत्तीसगढ़
रायपुर के कारोबारी से डकैती का मामला, दिन दहाड़े 9 लाख रुपये की लूट
Rounak Dey
22 Jun 2022 7:35 PM IST

x
सीजी न्यूज़
महासमुंद. खल्लारी थाना क्षेत्रांर्गत बागबाहरा रोड पर दिन दहाड़े 9 लाख रुपये की डकैती का मामला सामने आया है. लूटेरे रायपुर के घड़ी कारोबारी के सेल्समेन और ड्राइवर को बंधक बनाकर 9 लाख रुपये से भरे बैग को लूटकर फरार हो गए हैं.
जानकारी के मुताबिक इस घटना को बोलेरो में सवार 5-6 डकैतो ने अंजाम दिया है. डकैतो ने मारुति कार का पीछाकर लक्ष्मी नाम के सेल्समेन और ड्राइवर को अपनी बोलेरो में बैठाकर जंगल में पेड़ से बांधकर उनसे पैसे लूटकर फरार हो गए.
महासमुंद पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना फोन से मिली. फिलहाल पुलिस नाकेबंदी कर जांच में जुटी है.
Next Story





