छत्तीसगढ़

रायपुर में बंधक बनाकर डकैती, डिप्टी सीएम विजय शर्मा की अपराधियों को चेतावनी

jantaserishta.com
15 March 2024 12:53 PM IST
रायपुर में बंधक बनाकर डकैती, डिप्टी सीएम विजय शर्मा की अपराधियों को चेतावनी
x
रायपुर। राजधानी के माना बस्ती में हुए लाखों के डकैती के मामले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि रायपुर में कोई चाकूबाजी की घटना या गैंगवार की घटना नहीं आ रही है. पिछले 15 दिनों से सभी ने रिलैक्स महसूस किया होगा. इस घटना में पूरी उम्मीद है कि सभी आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे. दंड के प्रावधान भी ऐसे करने की कोशिश है कि सभी को सबक मिले और अपराध करने से पहले 100 बार सोचे. वरिष्ठ अधिकारियों से इस घटना की जानकारी ली जाएगी.
बता दें कि माना थाना क्षेत्र अंतर्गत माना बस्ती में गुरुवार की रात 3 से 4 बजे के बीच नकाबपोश 4 बदमाश कटर से एक घर का दरवाजा काटकर अंदर घुसे. इसके बाद घर के सदस्यों को अलग-अलग कमरे में बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया. वहीं चंद्राकर परिवार की अधेड़ महिला के साथ डकैतों ने मारपीट की है. शातिर डकैतों ने अपने पास रखें मास्टर-की से अलमारी को खोलकर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी समेत 10-15 लाख रुपये से अधिक की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है.
माना बस्ती के रहवासियों ने बताया कि इलाके के दो-तीन घरों में भी देर रात डकैतों ने घुसकर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था, लेकिन चीखने चिल्लाने के कारण डकैत मौके से फरार हो गए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story