छत्तीसगढ़

जन्माष्टमी मेले में लूट: 6 बदमाशों ने युवक से चेन और कैश छीना

Shantanu Roy
17 Aug 2025 11:33 PM IST
जन्माष्टमी मेले में लूट: 6 बदमाशों ने युवक से चेन और कैश छीना
x
छग
Raigarh. रायगढ़। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मेले की रौनक के बीच एक बड़ी वारदात हो गई। जूटमिल थाना क्षेत्र के कालिंदी कुंज इलाके में शनिवार देर रात बदमाशों ने एक युवक को घेरकर उसकी चांदी की चैन और नकद 5 हजार रुपये लूट लिए। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
दोस्तों संग आया था युवक
जानकारी के अनुसार, ओडिशा के ब्रजराज नगर निवासी ऋषि झरिया (21) अपने दोस्तों शिव मेहर, आनंद झरिया और सुमीत मेहर के साथ जन्माष्टमी मेले का आनंद लेने रायगढ़ आया था। वे सभी रायगढ़ में मौसी के घर कालिंदी कुंज ठहरे थे। शनिवार रात युवक अपने दोस्तों के साथ मीना बाजार घूमने गया और रात करीब 11 बजे सभी लौट रहे थे।
रास्ते में घेरकर बदमाशों ने लूटा
घर लौटते समय रास्ते में 6 अज्ञात युवक सामने आ गए। उन्होंने पहले बातचीत करने का बहाना बनाया और फिर जबरन पैसे की मांग करने लगे। धमकी मिलने पर ऋषि के तीनों साथी वहां से भाग खड़े हुए। इस बीच बदमाशों ने ऋषि झरिया को पकड़ लिया और उसकी गले से चांदी की चैन छीन ली। इसके बाद जेब से 5 हजार रुपये नकद भी निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।
डरे-सहमे युवक ने दी सूचना
वारदात के बाद पीड़ित युवक किसी तरह घर पहुंचा और रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। सुबह होते ही वह अपने साथियों के साथ जूटमिल थाने पहुंचा और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की तस्दीक शुरू कर दी है। रायगढ़ डीएसपी सुशांत बनर्जी ने बताया कि "युवक की शिकायत मिली है। पुलिस मौके की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"
मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस वारदात के बाद जन्माष्टमी मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। देर रात तक भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्त और निगरानी नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद दिखे। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार और मेलों के दौरान पुलिस को सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
वारदात से क्षेत्र में दहशत
इस लूटपाट की घटना से जूटमिल थाना क्षेत्र और आसपास के लोगों में दहशत है। लोग अब देर रात घर से निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। पीड़ित युवक और उसके परिवार का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो आरोपी फिर से किसी और के साथ वारदात को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस पर अब वारदात का जल्द खुलासा करने का दबाव है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी स्थानीय ही हो सकते हैं, जिन्हें इलाके की पूरी जानकारी है।
Tagsरायगढ़ लूटपाटजन्माष्टमी मेला वारदातजूटमिल थाना घटनाओडिशा युवक से लूटDSP सुशांत बनर्जीचांदी की चैन लूट5 हजार नकद छीनने की घटनाकालिंदी कुंज सुरक्षारायगढ़ पुलिस कार्रवाईछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज़Raigad robberyJanmashtami fair incidentJute Mill police station incidentrobbery from Odisha youthDSP Sushant Banerjeesilver chain robbery5 thousand cash snatching incidentKalindi Kunj securityRaigad police actionChhattisgarh crime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story