
बिलासपुर में हुई डकैती का पुलिस को अहम सुराग मिला है। इस सनसनीखेज डकैती कांड से जुड़े चार लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जमीन की पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए बदमाशों के साथ मिलकर डकैती की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। बचे हुए डकैतों के पकड़े जाने के बाद पुलिस इस मामले का शीघ्र खुलासा कर सकती है।
13 जनवरी को जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव दर्रीघाट निवासी टाकेश्वर पाटले के घर दिनदहाड़े डकैतों ने धावा बोल दिया और कट्टे की नोक पर लूटपाट की थी। डकैतों ने ढाई लाख रुपए नगदी और ढाई लाख रुपए के गहने लूट कर ले गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से पुलिस अफसरों की नींद उड़ गई थी। SP पारुल माथुर वारदात के बाद से तत्काल थानेदारों की टीम बनाकर खुद मानिटरिंग कर रहीं थीं। आसपास के 20 गांव में पुलिस की टीम लगातार जानकारी जुटाती रही। इसके साथ ही CCTV फुटेज खंगालकर डकैतों के भागने से लेकर आने तक के रूट की जानकारी एकत्र की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





