छत्तीसगढ़
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में लूट और मारपीट, 5 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
27 April 2026 8:55 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड स्थित ट्रांसपोर्ट ऑफिस में हुई मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जूटमिल पुलिस ने एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की है। पुलिस ने आरोपियों को डकैती सहित गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि कुछ फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
मामले में प्रार्थी उपेंद्र सिंह (60 वर्ष), निवासी कैदीमुड़ा ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अप्रैल को वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़ी कार को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वे किसी तरह भागकर अपने ऑफिस पहुंचे, लेकिन आरोपी वहां भी पीछा करते हुए पहुंच गए और स्टाफ पर हमला कर दिया। आरोपियों ने ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारी बृजनंदन सिंह से मोबाइल छीन लिया। इसके अलावा केश काउंटर से हिसाब-किताब की डायरी और करीब 1.50 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत के नेतृत्व में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराध क्रमांक 143/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में जांच शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और गवाहों के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों की पहचान की और उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवा पटेल उर्फ विक्की, सुखसागर सारथी उर्फ सागर, मनोज सारथी, लोकेश्वर साहु और गणेश दास महंत उर्फ नानु शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने फरार साथियों टिकम और किशन महंत के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर लूट की रकम में बची हुई 370 रुपये की राशि भी बरामद की है। जांच में यह भी सामने आया कि अधिकांश राशि आरोपियों ने खर्च कर दी थी और कुछ राशि रास्ते में गिर गई थी। जूटमिल पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की आपराधिक घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ जिले में लूट, हिंसा और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे सभी मामलों में कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ताकि आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें। यह कार्रवाई पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों में कड़ा संदेश गया है।
Tagsरायगढ़ट्रांसपोर्ट नगरबस स्टैंडलूटपाटमारपीटतोड़फोड़जूटमिल थानापुलिस कार्रवाई5 आरोपी गिरफ्तारडकैती मामलाउपेंद्र सिंहकैदीमुड़ाट्रांसपोर्ट ऑफिस1.5 लाख लूटमोबाइल छीननाबीएनएस धारा 143/26शिवा पटेलसुखसागर सारथीमनोज सारथीलोकेश्वर साहुगणेश दास महंतटिकमकिशन महंतन्यायिक रिमांडएसएसपी शशि मोहन सिंहअभिनव कांतपुलिस जांचफरार आरोपीगिरफ्तारी अभियानरायगढ़ पुलिसअपराध नियंत्रणसख्त कार्रवाईकानून व्यवस्थाआपराधिक गिरोहRaigarhTransport NagarBus StandLootingAssaultVandalismJute Mill Police StationPolice Action5 Accused ArrestedRobbery CaseUpendra SinghKaidimudaTransport OfficeLoot of Rs 1.5 LakhMobile SnatchingBNS Section 143/26Shiva PatelSukhsagar SarathiManoj SarathiLokeshwar SahuGanesh Das MahantTikamKishan MahantJudicial RemandSSP Shashi Mohan SinghAbhinav KantPolice InvestigationAbsconding AccusedArrest CampaignRaigarh PoliceCrime ControlStrict ActionLaw and OrderCriminal Gangछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





