छत्तीसगढ़

लूटेरों ने फाफाडीह शराब भट्टी के पास किया था मर्डर, युवक हत्याकांड का खुलासा

Nilmani Pal
9 Jan 2026 5:12 PM IST
लूटेरों ने फाफाडीह शराब भट्टी के पास किया था मर्डर, युवक हत्याकांड का खुलासा
x

रायपुर। फाफाडीह शराब भट्टी के पास बुधवार रात को गंभीर रूप से घायल युवक मिला था. युवक को पुलिस गश्ती दल मेकाहारा ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

देवेंद्र नगर थाना अंतर्गत भट्टी के पास बुधवार की रात पुलिस गश्ती दल को गंभीर रूप से घायल युवक मिला था. युवक के गाल, पेट समेत हाथ में चाकू मारे जाने के निशान मिले थे. मेकाहारा ले जाने पर डॉक्टरों के युवक को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस पड़ताल में युवक की पहचान अमर लोहार के रूप में हुई. मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों – सागर, आलोक और वंश को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में युवक की हत्या लूट के इरादे से किए जाने का खुलासा हुआ है.

Next Story
null