छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: कारोबारी के यहां डकैतों ने बोला धावा, जेवरात और कैश लूटकर भागे

Nil dhankar
8 Jun 2024 3:00 PM IST
Chhattisgarh: कारोबारी के यहां डकैतों ने बोला धावा, जेवरात और कैश लूटकर भागे
x

दुर्ग durg city। दुर्ग जिले में भी पिछले कुछ समय से अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शनिवार दोपहर भी दुर्ग में एक बड़े अपराध को दिन दहाड़े अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Anjora Police Station दरअसल, अंजोरा थाना क्षेत्र के गनियारी गाँव में टिंबर कारोबारी के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पांच आरोपी व्यापारी के घर पहुंचे और पति-पत्नी के साथ पैर बांध दिए। इसके बाद आरोपी व्यापारी के घर से 35 तोला सोना और 25 हजार नकदी लेकर घर से फरार हो गए।

chhattisgarh news घटना के बाद व्यापारी ने जैसे तैसे खुद को मुक्त करवाया और इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Next Story