छत्तीसगढ़

घर में घुसकर लूट, जेवरात सहित 9 हजार नकदी ले उड़े लूटेरे

Admin2
30 July 2021 1:01 PM IST
घर में घुसकर लूट, जेवरात सहित 9 हजार नकदी ले उड़े लूटेरे
x
छत्तीसगढ़

बालोद। नक्सली की धमकी देकर गांव के एक परिवार से लूट हो गई. सोने-चांदी के जेवर समेत 9 हजार की लूट कर आरोपी फरार हो गए. आरोपी पहले लाल सलाम बोलकर घर में दाखिल हुए. फिर घटना को अंजाम दिया. ये पूरी घटना काकड़कसा गांव की है. तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ डौंडी थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस के आला अधिकारी मामले की जांच में जुटी हैं.

जानकारी के अनुसार, डौंडी थाना क्षेत्र के काकडकसा गांव में रात जागेश्वर गोंड का पूरा परिवार भोजन कर आराम कर रहा था. तभी रात के करीब 1 बजे तीन लोगों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया. तीनों ने लाल सलाम बोलकर धमकी दी और घर में जबरदस्ती घुस गए. इसके बाद परिवार से पानी देने की बात कही. डरे सहमे परिवार ने पानी पिलाया, फिर पूरे परिवार को एक जगह बिठा कर मोबाइल छिन लिया. उनके घर से 9 हजार नकदी समेत सोने चांदी के जेवर ले उड़े.

Next Story