छत्तीसगढ़

शराब भट्ठी गए ससुर और दामाद के साथ लूट, आरोपी फरार

Nil dhankar
6 Aug 2023 6:59 AM IST
शराब भट्ठी गए ससुर और दामाद के साथ लूट, आरोपी फरार
x
छत्तीसगढ़
भिलाई: छावनी थाना क्षेत्र स्थित नंदनी रोड की अंग्रेजी शराब भट्ठी गए ससुर-दामाद के साथ गुरुवार की शाम 6.30 बजे 25 हजार रुपए की लूट हो गई। तीन लुटेरे पहले शराब लेने के लिए लाइन में खड़े सुंदर नगर निवासी नौशाद के हाथ से 500 रुपए छीनकर ले भागे। दुकान से थोड़ी दूर खड़े उसके ससुर ने लुटेरों को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की तो तीनों ने मिलकर ससुर को पकड़ लिया। उसके पैंट की दा​हिने जेब में रखे 24,500 रुपए और लेकर सेक्टर-11 स्वीपर मोहल्ला की तरफ रफूचक्कर हो गए। पीड़ित नौशाद ने तीन लोगों के विरुद्ध नामजद अपराध दर्ज क​राई। बताया कि उसके ससुर से छीना-झपटी करते समय लुटेरे एक-दूसरे का नाम क्रमश: कुलदीप, बल्लु और कैलाश पुकार रहे थे।शराब भट्ठी गए ससुर और दामाद के साथ लूट, आरोपी फरार

Next Story