छत्तीसगढ़

अभनपुर में खून से लाल हुई सड़क, बाइक सवार की मौत, जांच जारी

jantaserishta.com
4 Jan 2025 12:59 PM IST
अभनपुर में खून से लाल हुई सड़क, बाइक सवार की मौत, जांच जारी
x
अभनपुर: दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. धान से भरी ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हुआ है, जिसका फिलहाल इलाज जारी है. घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव की है.
जानकारी के मुताबिक, धान लेकर जा रहे ट्रक ने ग्राम नवागांव में बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा शुरु कर दिया. इसके बाद मौके पर पहुंचे गोबरा नवापारा थाना प्रभारी जितेंद्र एसैया की समझाइश के बाद ग्रामीण ने हंगामा खत्म किया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story