छत्तीसगढ़

बधमरा रेलवे गेट अंडरपास पर 12 अगस्त को सड़क मार्ग आवागमन रहेगा बंद

jantaserishta.com
11 Aug 2026 12:05 PM IST
बधमरा रेलवे गेट अंडरपास पर 12 अगस्त को सड़क मार्ग आवागमन रहेगा बंद
x
रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत डीडी-48 बधमरा रेलवे फाटक अंडरपास के पास रेलवे कॉलोनी से वर्षा जल निकासी हेतु RRC Hume पाइप लगाया जाएगा । इस कार्य के दौरान सड़क मार्ग पर आवागमन में असुविधा की संभावना को देखते हुए 12 अगस्त 2026, बुधवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक उक्त सड़क मार्ग को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।
यह कार्य पड़कीभाट से पाररास बाईपास मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक क्रमांक डीडी-48 बधमरा गेट के पास किया जाएगा। संबंधित सड़क मार्ग बालोद–बधमरा के मध्य किलोमीटर 927/10-11 पर स्थित है। रेलवे प्रशासन द्वारा सड़क मार्ग से आवागमन करने वाले नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि उक्त अवधि में असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। रेलवे प्रशासन ने इस आवश्यक कार्य के दौरान आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story