छत्तीसगढ़

रोड सेफ्टी टी-20 वर्ल्ड सीरीज: भारत ने रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 56 रन से हराया

jantaserishta.com
13 March 2021 10:41 PM IST
रोड सेफ्टी टी-20 वर्ल्ड सीरीज: भारत ने रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 56 रन से हराया
x

फाइल फोटो 

भारत की जीत में चमके सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह

रायपुर: भारत लीजेंड ने एक रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 56 रन से हरा दिया। आज का मैच भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। सचिन ने जहां आक्रामक बल्लेबाजी की, तो वहीं युवराज ने तूफानी बैंटिंग से दिल जीत लिया। पारी में 6 छक्के लगाने वाले युवी ने तो एक ओवर में लगातार 4 छक्के जड़कर 20-ट्वेंटी वर्ल्ड कप की याद दिला दी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 205 रनों की चुनौती दी थी, जवाब में साउथ अफ्रीका 7 विकेट पर148 रन ही बना सकी।

छत्तीसगढ़ के वीरनारायण सिंह स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। अपने लीग मुकाबले के आखिरी मैच में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला हो रहा है। टॉस प्रोटिज ( दक्षिण अफ्रीका) ने जीता और भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटिज (दक्षिण अफ्रीका) एक वक्त काफी अच्छी स्थिति में दिख रही थी। एंड्रयू पुटीक और मोर्ने वायके की सलामी जोड़ी ने 11 ओवर में 87 रन जोड़े। इसी स्कोर पर पुटिक 41 रन बनाकर आउट हो गये, इसके तुरंत बाद मोर्ने वान वायके को प्रज्ञान ओझा ने सचिन के हाथों लपकवा दिया। वायके ने 48 रन बनाये थे।
उसके बाद पठान ने एलवीरो पीटरसन को शानदार तरीके से कॉट एंड बोल्ड कर दिया। पठान ने अपने अगले ओवर में जांडेर डे ब्रूयन को एलबीडबल्यू कर दिया। भारत की ओर से यूसूफ पठान ने 3 विकेट लिये, जबकि युवराज ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया। प्रज्ञान और विनय कुमार के खाते में 1-1 विकेट आये।
इस मैच में सहवाग का बल्ला नहीं चला। वीरू सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गये, लेकिन मास्टर ब्लास्टर ने किसी को निराश नहीं किया। सचिन ने 37 गेंद शानदार 60 रन बनाये। अपनी पारी में में सचिन ने 9 चौके और 1 छक्का लगाया। उनका बद्रीनाथ ने भरपूर साथ दिया। सचिन ने 60 रन बनाये, जबकि बद्रीनाथ 42 के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गये।
सचिन और बद्री के आउट होते ही युवी ने मोर्चा थाम किया। सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह ने एक बार फिर से 6 छक्के जड़ दिए है. युवराज ने हालांकि इस बार 8 गेंदों के अंतराल पर 6 छक्के लगाए है. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स के खिलाफ खेलते हुए युवी तो बेहद तूफानी मूड में थे, उन्होंने एक ही ओवर में 4 छक्के मारे। युवराज ने 22 गेंद पर 52 रनों की पारी खेली, अपनी पारी में युवी ने 6 छक्के और 2 चौके मारे। वहीं यूसूफ पठान ने 10 गेंद पर 23 और मनप्रीत गोनी ने 9 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story