छत्तीसगढ़
अजगर की वजह से रोड में लगा जाम, चरमरा गई थी यातायात व्यवस्था
Nilmani Pal
17 Jun 2022 12:35 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छग
कोरबा। कोरबा के शारदा विहार फाटक के पास बीती रात उस समय यातायात व्यवस्था चरमरा गई, जब 7 फीट लंबा अजगर रोड पार करने लगा. फिर क्या था, दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गई. इस पर कुछ लोगों ने स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दी, जिसने बिना देरी किए अजगर का सफल रेस्क्यू किया.
जानकारी के अनुसार, शहर के व्यस्ततम सड़क पर अजगर को देखकर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनने लगी. लोग गाड़ी रोककर नजारा देखने लगे. स्थिति को देखते हुए कुछ लोगों ने जितेन्द्र सारथी को इसकी सूचना दी, जिन्होंने तत्काल अपने टीम के सदस्यों को रवाना किया. भीड़ को नियंत्रित करते हुए टीम ने बीना देरी किए अजगर का सफल रेस्क्यू किया.
Next Story





