गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में पूरा हो सड़क निर्माण कार्य- टीएस सिंहदेव

अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को अम्बिकापुर जनपद के ग्राम सपना में 3 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम सपना में बन रहे 6 आंगनबाड़ी भवनों हेतु अतिरिक्त राशि प्रत्येक के लिए डेढ़ लाख कुल 9 लाख रुपये विधायक मद से देने की घोषणा की। मुख्य मार्ग दोचन घर पखनापारा से सपना बस्ती होते हुए रनपुरकला अम्बिकापुर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली इस सड़क की लंबाई करीब 2.75 किलोमीटर है। वर्तमान में यह कच्ची सड़क है जिससे बरसात में आवागमन काफी मुश्किल होता है। इस मार्ग के निर्माण से ग्रामवासी विकासखंड मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय से बारहमासी सड़क से जुड़ जाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





