छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना पर लगेगी लगाम, डिप्टी सीएम ने कही ये बात
jantaserishta.com
21 May 2024 1:21 PM IST

x
kawardha Accident
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने मंगलवार को कवर्धा हादसे को लेकर दुख जाहिर करते हुए जांच कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कुम्हारी में हुए बस हादसे को लेकर भी कार्रवाई करने की बात कही है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने पांच चरणों के मतदान और शराब दुकानों में कैशलेस सुविधा को लेकर मीडिया से बातचीत की।
कवर्धा जिले में हुए भीषण हादसे में 19 लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, कवर्धा ज़िले में अत्यंत हृदय विदारक पीड़ादायक घटना हुई है। मैं मृतकों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। परिजनों को अपनी सहानुभूति व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। इसके अलावा डिप्टी सीएम ने बताया कि सरकार ने हादसे से पीड़ित परिवारों को सहायता राशि देने की घोषणा भी की है। सरकार ऐसे दुख के घड़ी में परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
उपमुख्यमंत्री साव ने प्रदेश में लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को लेकर कहा, कि कुम्हारी की घटना में हमने न्यायिक जाँच करवाई है, जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर करवाई होगी। दुर्घटनाएं रुके और ऐसी घटनाएं ना हो, इसके लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। कई अभियान भी चलाये जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, सरकार इस मामले में आगे ठोस और मजबूत कदम उठाएगी।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि पाँच चरणों के मतदान के बाद स्पष्ट हो गया है, कि मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। बीजेपी के 400 पार का नारा एकदम साफ हो गया है।
प्रदेश के शराब दुकानों में कैशलेस सुविधा को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, हमारे देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की दिशा में काम हो रहा है। आने वाले समय में इस योजना को और आगे बढ़ाएंगे, ताकि पारदर्शिता हो और सही कीमत पर लोगों को शराब मिल सके।
Tagsअरुण सावकवर्धा हादसाछत्तीसगढ़एक्सीडेंटछत्तीसगढ़ डिप्टी सीएमArun SaoKawardha AccidentChhattisgarhAccidentChhattisgarh Deputy CM
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





