छत्तीसगढ़

सड़क हादसा: पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ा, पति को धरती के भगवान ने ऐसे बचा लिया

jantaserishta.com
17 Sept 2024 1:24 PM IST
सड़क हादसा: पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ा, पति को धरती के भगवान ने ऐसे बचा लिया
x
छत्तीसगढ़.
बलरामपुर: डॉक्टर को अक्सर भगवान का दर्जा दिया जाता है और आज हुए इस घटना में डॉक्टर मनोज ने सच में भगवान की तरह घायल युवक की जान बचाई है. दरअसल, बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी अंतर्गत अजगरा नाले के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे डॉक्टर मनोज यादव ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक की जान बचाई और उसे अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया.
जानकारी के अनुसार, युवक अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान उनकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे दोनों सड़क किनारे गिर पड़े. हादसे के बाद वहां से गुजरने वाले लोग दोनों को मृत मानकर छोड़ चुके थे. लेकिन संयोगवश ड्यूटी से लौट रहे डॉक्टर मनोज यादव की नजर घायलों पर पड़ी. उन्होंने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों की जांच की.
डॉक्टर ने पाया कि पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी लेकिन युवक की सांसें चल रही थीं. डॉक्टर मनोज ने अपनी सूझबूझ और मेडिकल कौशल का उपयोग करते हुए घायल युवक को तुरंत सीने में प्रेशर देकर प्राथमिक उपचार किया और इंजेक्शन लगाया. इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी से युवक को वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद युवक को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टर मनोज यादव की त्वरित और मानवीय कार्रवाई ने युवक की जान बचा ली, जिससे लोगों में उनकी सराहना हो रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story