छत्तीसगढ़

सड़क हादसे ने छीन ली एक साथ 3 जिंदगियां, बारात से लौट रहे थे, तभी...

jantaserishta.com
14 April 2024 9:35 AM IST
सड़क हादसे ने छीन ली एक साथ 3 जिंदगियां, बारात से लौट रहे थे, तभी...
x
छत्तीसगढ़ न्यूज़.
बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आई है। यहां सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवको की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक देर रात बारात से लौट रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ। हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुनी गांव से तीन युवक बारात में शामिल होने के लिए बंधी गांव गए थे और देर रात यहां से वापस लौट रहे थे। तभी चोरभट्टी NH-30 के पास सड़क हादसा हो गया ,इस हादसे में तीनों युवको की मौकर पर मौत हो गई। मरने वालो में दो युवक सगे भाई थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story