
कोरबा। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरबी के बाजारपारा मोहल्ला में तेजरफ्तार टैंकर सड़क किनारे बिजली खंभे को टक्कर मारने के बाद एक मकान में जा घुसी। जिससे मकान के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं वहां से कुछ देर पहले ही भोजन करने के बाद अंदर कमरे में सोने गई 60 वर्षीय वृद्धा बाल-बाल बच गई। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, हालांकि उससे पहले दुर्घटनाकारित टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया।
शराब दुकान मारपीट
ट्रांसपोर्टनगर स्थित देशी-अंग्रेजी शराब दुकान के सामने शनिवार की रात 10 बजे दो पक्ष के बीच मारपीट की घटना हुई। दरअसल, शराब दुकान बंद होते समय युवा वहां पहुंचे थे। इस दौरान आपस में टकराने के बाद वे उलझ गए। तब दोनों पक्ष के लोग आपस में मारपीट करने लगे। एक युवक के सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हुआ तो वे सभी मौके से भाग निकले। इससे पहले शराब दुकान के कर्मचारियों से भी उक्त लोगों ने गाली-गलौच व धमकी देते हुए दरवाजे को लात से मारकर खोलने का प्रयास किया था। घटना की सूचना पर पुलिस जांच कर रही है।
बिजली वितरण कंपनी के नियमित कर्मियों की भी सब स्टेशनों व फ्यूज कॉल में ड्यूटी लगाई गई है। शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए तीन जोन में बांटा गया है। इनमें दर्री, पाड़ीमार व तुलसी नगर जोन शामिल है। सबसे अधिक उपभोक्ता पाड़ीमार जोन में 28 हजार 700 के करीब है। वहीं दर्री जोन में लगभग 21 हजार व तुलसी नगर जोन में 23 हजार उपभोक्ता हैं। 20 अक्टूबर को दीपावली पर्व पर फ्यूज ऑफ कॉल केन्द्र की व्यवस्था कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।





