छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Nil dhankar
26 Jan 2022 4:16 PM IST
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
x

जांजगीर। जांजगीर में बुधवार सुबह बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक आधार कार्ड बरामद हुआ है। इसमें युवक का पता बिलासपुर का दर्ज है। कार्ड पर दर्ज पते पर संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शहर के शारदा चौक पर एक बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि लाल रंग की बस थी। उससे टक्कर लगने के युवक सड़क पर गिरा तो उसके सिर को कुचलते हुए बस निकल गई। इसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।


Next Story