छत्तीसगढ़

भिलाई में सड़क हादसा, एक की मौत और दो घायल

Nilmani Pal
15 Sept 2024 8:21 AM IST
भिलाई में सड़क हादसा, एक की मौत और दो घायल
x
छग

दुर्ग durg news। भिलाई तीन थाना क्षेत्र के जंजगिरी मोड़ के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. हादसा कल रात तब हुआ जब तीन युवक उरला से भिलाई गणपति की झांकी देखने निकले थे. नेशनल हाईवे पर जंजगिरी के पास अचानक उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए. bhilai

इस हादसे में उरला निवासी 21 वर्षीय देवा साहू की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दीपक पटेल और उमेश को गंभीर चोटें आई हैं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की जानकारी मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुपेला स्थित शासकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Story