छत्तीसगढ़
आरंग में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
jantaserishta.com
21 Feb 2026 8:57 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में दो सगे भाई समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद अफरातफरी का मच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना आरंग थाना क्षेत्र के पास नदी मोड़ के पास हुई है। मृतकों युवकों की पहचान हर्ष, राहुल और थानू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हर्ष, राहुल और थानू आरंग से महासमुंद किसी काम के लिए गए थे। तभी वापसी आते वक्त टाटा विस्टा कार रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सभी युवकों की उम्र 20 से 22 साल के बीच है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में ले ली है और तीनों मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है।
Delete Edit
दर्दनाक हादसे के बाद माहौल गमगीन हो गया। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए। वहां का दृश्य इतना भावुक था कि हर किसी की आंखें नम हो गईं। जैसे ही परिवार को इसकी सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया। मां-बाप और अन्य परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। अपनों को इस हालत में देख परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपको बता दें कि इससे पहले गरियाबंद जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम चंपारण में कल शाम हुए भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान पुष्पेंद्र साहू और अन्नू साहू के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल रिंकी साहू का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि कल शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी। बाइक में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। हादसा इतना गंभीर था कि सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोबरा नवापारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsछत्तीसगढ़महासमुंदछत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ पुलिसएक्सीडेंटChhattisgarhMahasamundChhattisgarh NewsChhattisgarh PoliceAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





