छत्तीसगढ़

सड़क हादसा, बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज

Nil dhankar
22 May 2023 9:11 AM IST
सड़क हादसा, बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज
x

बालोद। ग्राम चेन्द्रीबन नवागांव भाठापारा मेन रोड पर दो बाइक की टक्कर से पेंडरवानी निवासी भजन पटेल घायल हुआ था। इस मामले में बाइक चालक के खिलाफ देवरी थाने में धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना 8 मार्च की है। घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा था।

डिस्चार्ज होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा। भजन लाल ने बताया कि बाइक से ग्राम सोनेसरार में दोस्तों से मिलने बाइक में गारका जा रहे थे। भाठापारा नहर नाली के पास गाय आने की वजह से बाइक के बाइक चालक ने टक्कर मार दी।


Next Story