छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर सड़क हादसा, 2 की मौत, हाइवा बना काल

jantaserishta.com
21 May 2024 10:53 AM IST
छत्तीसगढ़ में फिर सड़क हादसा, 2 की मौत, हाइवा बना काल
x
सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
जशपुर: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक तर्ज जहां सोमवार को कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, तो वहीं मंगलवार सुबह जशपुर जिले में भी एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई है और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के तहसील चौक के पास एक तेज रफ़्तार हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ऑटो में कैटरिंग कर्मचारी सवार थे। इस हादसे में दो नाबालिग बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सुचना मिलते ही मौकर पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया है।
बता दें कि, बीते सोमवार को कवर्धा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई। जिले के एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की थी। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे को लेकर राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और सीएम साय सहित कई नेताओं ने दुख जताया है। इस हादसे में मरने वाले सभी 19 लोगों का आज मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story