छत्तीसगढ़
रायगढ़ में “सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान शुरू, डेयरियों का औचक निरीक्षण
Shantanu Roy
27 April 2026 6:46 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ जिले में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देश पर “सही दवा, शुद्ध आहार– यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के तहत 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान की शुरुआत 27 अप्रैल 2026 से की गई है। यह अभियान 11 मई तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य मिलावटखोरी पर रोक लगाना, नकली दवाओं के अवैध कारोबार को नियंत्रित करना और आम नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री तथा दवाएं उपलब्ध कराना है।
अभियान के पहले ही दिन कलेक्टर के निर्देश पर सुबह 7 बजे रायगढ़ शहर में जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने डेयरियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, तहसीलदार शिव कुमार डनसेना तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम मौजूद रही। टीम ने शहर की प्रमुख डेयरियों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा की स्थिति की जांच की। निरीक्षण के दौरान जगदीश डेयरी, संतोष डेयरी तथा विकास डेयरी एंड स्वीट्स से दूध, दही, पनीर और खोवा के सैंपल लिए गए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, जहां गुणवत्ता और मिलावट की पुष्टि की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित संस्थानों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत आगे भी नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि बाजार में शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल और नमूना सहायक सुमन अग्रवाल भी इस कार्रवाई में उपस्थित रहे। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे मिलावटी या संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी तुरंत विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। इस अभियान को जिले में जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे न केवल मिलावट पर रोक लगेगी बल्कि दवा और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





