छत्तीसगढ़

सही दवा-शुद्ध आहार अभियान शुरू, पहले दिन औषधि और खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई

Shantanu Roy
27 April 2026 8:03 PM IST
सही दवा-शुद्ध आहार अभियान शुरू, पहले दिन औषधि और खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई
x
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार “शुद्ध दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के तहत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान 27 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया है। यह अभियान 11 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के पहले ही दिन औषधि और खाद्य सुरक्षा शाखा की टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर व्यापक जांच कार्रवाई की। अभियान के तहत औषधि शाखा द्वारा कॉस्मेटिक एजेंसियों, थोक और खुदरा औषधि विक्रेताओं, अस्पतालों एवं उनसे जुड़े फार्मेसी की जांच की जा रही है। साथ ही कोल्ड चेन व्यवस्था, वैक्सीन संधारण, स्वापक औषधियों के क्रय-विक्रय दस्तावेज, तथा एडवर्स ड्रग इवेंट रिपोर्टिंग प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है। यह कार्रवाई औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 और नियमावली 1945 के तहत की जा रही है।

पहले दिन औषधि शाखा की टीम ने दुर्ग और भिलाई क्षेत्र में संचालित 7 कॉस्मेटिक विक्रय फर्मों का निरीक्षण किया। इनमें इंदिरा मार्केट दुर्ग, नेहरू नगर और पावर हाउस भिलाई के प्रतिष्ठान शामिल रहे। जांच के दौरान कहीं भी एलोपैथिक दवाओं का अवैध संग्रह नहीं पाया गया। साथ ही सभी फर्मों के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड की जांच की गई और संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे केवल अधिकृत एजेंसियों से ही बिल के माध्यम से कॉस्मेटिक सामग्री खरीदें। वहीं खाद्य शाखा द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर चाट, गुपचुप सेंटर, जूस, गन्ना रस, आइसक्रीम, सॉफ्ट ड्रिंक, डेयरी उत्पाद, मिठाई दुकान, होटल और रेस्टोरेंट सहित स्ट्रीट वेंडर्स की सघन जांच की गई। इस दौरान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, अखाद्य रंगों से बचने और डस्टबिन की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर कोटपा अधिनियम के तहत भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने बताया कि यह अभियान मिलावटखोरी, नकली दवाओं और असुरक्षित खाद्य पदार्थों पर नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। आगामी दिनों में भी जिलेभर में नियमित निरीक्षण जारी रहेगा। इस अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को सुरक्षित दवाएं और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Tagsदुर्गसही दवा शुद्ध आहार अभियानछत्तीसगढ़खाद्य एवं औषधि प्रशासन27 अप्रैल 202611 मई 2026सघन जांच अभियानऔषधि शाखाखाद्य शाखाकॉस्मेटिक जांचदवा निरीक्षणकोल्ड चेन जांचवैक्सीन संधारणस्वापक औषधिक्रय-विक्रय दस्तावेजस्ट्रीट वेंडर जांचचाट गुपचुप सेंटरजूस गन्ना रसआइसक्रीममिठाई दुकानहोटल रेस्टोरेंटखाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006औषधि अधिनियम 1940नियमावली 1945कोटपा अधिनियमस्वच्छता निर्देशमिलावटखोरी रोकथामनकली दवा नियंत्रणप्रशासनिक कार्रवाईस्वास्थ्य सुरक्षादुर्ग जिला अभियानDurgRight Medicine Pure Diet CampaignChhattisgarhFood and Drug Administration27 April 202611 May 2026Intensive Checking CampaignDrug BranchFood BranchCosmetic CheckingDrug InspectionCold Chain CheckingVaccine StorageNarcotic DrugsPurchase-Sale DocumentsStreet Vendor CheckingChaat Gupchup CenterJuice Sugarcane JuiceIce CreamSweet ShopHotel RestaurantFood Safety Act 2006Drug Act 1940Rules 1945COTPA ActHygiene InstructionsPrevention of AdulterationFake Drug ControlAdministrative ActionHealth SafetyDurg District Campaignछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story