छत्तीसगढ़

चोर के हमले से राइफल मैन घायल, सिर और हाथ में आई गंभीर चोंट

Nil dhankar
3 Jun 2023 4:08 PM IST
चोर के हमले से राइफल मैन घायल, सिर और हाथ में आई गंभीर चोंट
x
छग

कोरबा। कोरबा जिले के एसईसीएल कुसमुंडा खदान में चोर गिरोह ने त्रिपुरा राइफल्स के जवानों पर हमला का दिया। चोरों के हमले में एक जवान घायल हो गया है। उसके सिर और हाथ में गंभीर चोंटे आई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

वहीं, इस घटना के बाद खदान कर्मियों में दहशत का माहौल है। चोरों के हमले की लिखित शिकायत त्रिपुरा राइफल्स के जवानों ने कुसमुंडा थाने की है। फिलहाल कुसमुंडा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। खदान से आए दिन कबाड़, डीजल और कोयला चोरी को लेकर एसईसीएल कर्मियों में भारी आक्रोश है।


Next Story