छत्तीसगढ़

बाइक की ठोकर से पलटी रिक्शा, चालक गंभीर रूप से घायल

Nilmani Pal
1 Feb 2023 3:39 PM IST
बाइक की ठोकर से पलटी रिक्शा, चालक गंभीर रूप से घायल
x
छग

धमतरी। जिले से बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार बाइक चालक ने रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में रिक्शा चालक गंभीर रुप से घायल हुआ है. पुलिस ने बताया कि युवक लापरवाही पूर्वक बाइक चला रहा था. रिक्शा में करीब 5 स्कूली बच्चे भी बैठे थे. जिसमें से एक बच्चे को चोट आई है. वही मौके से बाइक सवार दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है. और आगे की कार्रवाई जारी है.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story