
जनसरोकार के उद्देश्य यह खबर जनता से रिश्ता ने प्रकाशित किया है, कंटेंट सह फोटो सोशल मीडिया से ली गई है. जांच उपरांत ही चावल तस्कर के काले कारनामें का पर्दाफाश होगा, हमारी टीम संबंधित जिले के अफसरों से फोन पर बात करने प्रयास में जुटी हुई है...
दुर्ग। जिले में पीडीएस चावल की तस्करी का खेल जोरों पर चल रहा है। हालत यह है कि चावल तस्कर अब लोगों को धमकी देने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छावनी थाने में आया है। एक युवक ने लिखित शिकायत देकर थाने में बताया है कि चावल तस्कर सूरज साव के आदमी ने उसके साथ गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी है।
पीड़ित का नाम दीपक अग्रवाल है। उसकी पावर हाउस जलेबी चौक के पास गल्ले की दुकान है। वो दुकान में आनाज बेचने खरीदने का काम करता है। दीपक ने बताया कि कई लोग उसके यहां पीडीएस चावल लेकर आते हैं और बदले में अच्छी क्वालिटी का चावल लेकर जाते हैं।
इस तरह उसके पास बड़ी मात्रा में पीडीएस चावल बिकने के लिए आ जाता है। सूरज साव भाजपा नेता है और पीडीएस चावल की तस्करी का काम करता है। उसकी गाड़ी भी कई बार वैशाली नगर, स्मृति नगर, सुपेला और पुलगांव थाने में पकड़ी जा चुकी है। सूरज साव ने सत्ता सरकार की धमकी देकर दीपक अग्रवाल को सारा चावल उसे देने का दबाव बनाया था।





