छत्तीसगढ़

BSF के सामने इनामी नक्सली ने डाला हथियार

Nil dhankar
18 July 2023 2:57 PM IST
BSF के सामने इनामी नक्सली ने डाला हथियार
x

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में तीन लाख के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्ण किया है। बताया जा रहा है कि यह नक्सली परतापुर एरिया कमेटी में सक्रिय था, जिसने BSF के सामने आत्मसमर्पण किया है।

बता दें कि कल भी दंतेवाड़ा जिले में दो नक्सली जोड़ों ने पुलिस अफसरों के सामने सरेंडर किया है। इनपर लाखों रुपए का इनाम घोषित है। इन्होंने पढ़ने- लिखने, खेलने-कूदने की उम्र में हिंसा का दामन थामा था। कलम की बजाए हथियार थाम कई वारदातें की थीं। हालात बदलने लगे और नक्सलवाद की हकीकत जब सामने आने लगी तो अब घर वापसी कर दी। अब ये दोनों शादीशुदा जोड़े खुशहाल जिंदगी जीना चाहते हैं। सरेंडर नक्सली आयते मिडियामी गादीरास के कोर्रा की रहने वाली है। अभी वह 26 साल की है। साल 2007 से नक्सल संगठन में काम कर रही है। यानी इस समय आयते की उम्र महज 10 साल की थी। पढ़ने-लिखने, खेलने- कूदने की उम्र में नक्सली अपने साथ ले गए थे। साल 2012 तक CNM (चेतना नाट्य मंडली) की सदस्य थी। 15 साल की उम्र में हथियार चलाना सिखाया। कई मुठभेड़ों में शामिल रहकर हिंसा भी की। संगठन में रहते हुए नक्सली कमांडर कोसा से प्रेम हुआ। दोनों ने शादी की।

Next Story